बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पट्टे की भूमि पर जबरन सड़क निर्माण,कार्रवाई न होने से किसान परेशान

सिंगरौली/देवसर -ग्राम पंचायत निगरी में एक किसान की पट्टे की भूमि पर कथित रूप से बिना अनुमति पक्की सड़क निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित किसान राजकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस चौकी निगरी में शिकायत देकर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, राजकुमार विश्वकर्मा की कृषि भूमि आराजी क्रमांक 423 एवं 424 पर 28 मई 2026 की शाम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा पक्की सड़क का निर्माण करा दिया गया।जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता ने पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया, जिस पर उन्हें अगले दिन सड़क हटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कथित तौर पर ऐसा नहीं किया गया।

प्रार्थी का कहना है कि निगरी हल्का पटवारी द्वारा भी मौके पर भूमि की पुष्टि उसके पट्टे की आराजी के रूप में की गई थी। इस दौरान पुलिस चौकी निगरी के अधिकारी एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक निर्माण नहीं हटाया गया।राजकुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी भूमि से सड़क हटाने की बात करता है तो उसे धमकाया जाता है और कहा जाता है कि कोर्ट से बेदखली का आदेश लाने के बाद ही सड़क हटेगी।पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और किसान को उसकी भूमि का अधिकार कब तक दिलाया जाता है।

Author

Related Articles

Back to top button