छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल – कांग्रेस को देश की संस्थाओं पर विश्वास नहीं

रायपुर। ईडी के दुरूपयोग और विपक्ष के नेताओं को फंसाने के षड्यंत्र के विरोध में आज कांग्रेस ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में संविधान और कानून सबके लिए बराबर है। कोई भी कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो जांच होती है और कार्रवाई भी होती है। कांग्रेस को देश की संस्थाओं पर विश्वास ही नहीं है।

कांग्रेस आज ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी इसपर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है जो भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। पुलिस भी अपना काम करती है। कांग्रेस को देश की संस्थाओं पर विश्वास ही नहीं है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को करेगी प्रदर्शन इस पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि बलौदाबाजार घटना के जो वीडियो और फुटेज सामने आए हैं।

और ज्यादा न्यूज़ देखने के लिए निचे दिए हुए लिंक को क्लिक करें।

बच्चों के विवाद में दंपत्ति से मारपीट मामला रूठियाई के नारोनी इलाके का

उसमें सभी ने देखा कि किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने भड़काऊ भाषण दिया और बयानबाजी की, जिसके बाद इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार घटी। कांग्रेस को प्रेशर पॉलिटिक्स न करके इस पर सहयोग करना चाहिए। प्रेशर पॉलिटिक्स कांग्रेस हमेशा से करती आई है जो आगे चलके देश और समाज के लिए नुक़सानदेह होगा। गुरु घासीदास की धरती पर ऐसी घटना प्रदेश के सम्मान को घटाने वाला है। प्रदेश की जनता हमारी सरकार से खुश है।

कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है सिर्फ धरना और विरोध प्रदर्शन कर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करती है। रायगढ़ में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति पर मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि प्रदेश में कोई भी आपराधिक कानून की नजर से नहीं बचेगा। अपराधियों की गिरफ्तारी तत्काल और कठोर कार्रवाई कर होती है।

और ज्यादा न्यूज़ देखने के लिए निचे दिए हुए लिंक को क्लिक करें।

तब अनुराग बासु ने उन्हें रोका इंडस्ट्री छोड़कर जा रहे थे नवाजुद्दीन,

कांग्रेस विपक्ष में है उनको अधिकार है यह विरोध प्रदर्शन कर सकती है लेकिन यह कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी आपराधिक तत्व हमारे माता और बहनों के खिलाफ बुरी दृष्टि रखेगा तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में काम चल रहा है। अपराधियों के हौसले पस्त है। कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है, वो किस दिशा में जा रहे उन्हें ही नहीं पता, ऐसे विषयों में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर मंत्री जायसवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का दौरा समय-समय पर विभिन्न राज्यों में होता है। छत्तीसगढ़ से विशेष स्नेह उनका है, उनका यहां स्वागत है। प्रदेश में विगत 7 महीना में नक्सली उन्मूलन की ओर बड़े कदम उठाए गए हैं, बड़ी सफलता मिली, आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रदेश के लिए अमित शाह का दौरा अच्छा होगा।

Author

  • polkholpost

    देश में सबसे तेजी से बढ़ती विश्वासनिय न्यूज़ नेटवर्क

polkholpost

देश में सबसे तेजी से बढ़ती विश्वासनिय न्यूज़ नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page