बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई में पत्रकार के घर पर रात में पथराव, बच्ची घायल

थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 5 स्थित मस्जिद मोहल्ले में मंगलवार रात पत्रकार रामप्रकाश उपाध्याय के घर पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरई थाने में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक मकान पर पत्थर फेंके गए। पीड़ित पक्ष ने शिकायत में मझीले के पुत्र चांद और उसके कुछ साथियों पर पथराव करने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि इस दौरान घर पर करीब 15 से 20 पत्थर फेंके गए। पथराव की चपेट में आने से घर के बाहर मौजूद एक बच्ची के हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। अचानक हुई घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि रात के समय हुए इस पथराव से बड़ी घटना भी हो सकती थी।

घटना की सूचना तत्काल सरई थाना प्रभारी को दी गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिवार ने पुलिस से मामले में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button