छत्तीसगढ़दिल्लीबड़ी खबरमध्य प्रदेशमुंबई

बदलेगा दिल्ली का मौसम होली पर

दिल्ली- एनीसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के चलते लोगों का तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में फिलहाल 4 दिनों तक कोई बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने होली पर दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, तमिलनाडु के पश्चिमी तट, पुडुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरी गुजरात राज्य के शेष हिस्सों में कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 

मध्य प्रदेश, गोवा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी बिहार में कई स्थानों पर तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, शेष पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा तापमान आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 से 14 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान पंजाब में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

 

इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 13 और 14 मार्च को बारिश का अनुमान है। 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ गरज और बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हो सकती है। 11 और 12 मार्च को दिल्ली सहित भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page