बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेलाई मोड़ पर सड़क के गड्ढे से बाइक सवार घायल, संगठन ने पहुंचाया अस्पताल

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलाई मोड़ पर सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे की वजह से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। हादसे में कचनी निवासी रामनरेश पाल को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के माड़ा तहसील अध्यक्ष विकेश सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिलना जरूरी है। संगठन जरूरतमंद और दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आता रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तेलाई मोड़ पर सड़क के गड्ढों की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेलाई मोड़ पर सड़क की खराब स्थिति के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। संगठन ने जिला प्रशासन और नगर निगम से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा आवागमन को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button