बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

शेष प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कराई गई तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उपनिरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सिंगरौली पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button