राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत ईएमडी विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा मार्च का आयोजन

सिंगरौली- राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल के ईएमडी (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग) द्वारा 29 जून 2026 को विद्युत सुरक्षा मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च स्टेज-I ईएमडी वर्कशॉप से प्रारंभ होकर सर्विस बिल्डिंग होते हुए स्विचयार्ड तक पहुंचा तथा पुनः वर्कशॉप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मार्च का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों के बीच सुरक्षित कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के अनिवार्य उपयोग, विद्युत सुरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन तथा कार्यस्थल पर “सेफ्टी फर्स्ट” की संस्कृति को मजबूत करना था। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के निर्माण के लिए सदैव सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।













