10 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित गिरजा प्रसाद पाण्डेय ने एसपी को आवेदन देकर जल्द एफआईआर पर प्रभावी कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 की रात गिरजा प्रसाद पाण्डेय और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर पास में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो संदूक का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 65 हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है।
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में चौकी निवास में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगले दिन 20 जून को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच भी कराई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
पीड़ित का कहना है कि 22 जून को सरई थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
इसी से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को आवेदन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा चोरी गए आभूषण और नकदी बरामद कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की













