एनटीपीसी विंध्याचल में दो कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई
दीर्घ सेवाओं के लिए किया सम्मानित, अधिकारियों ने स्वस्थ एवं सुखद जीवन की दी शुभकामनाएं

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में 30 जून 2026 को दीर्घ सेवाकाल पूर्ण करने के बाद दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में कनिष्ठ अभियंता (प्रचालन) राम कुमार साहु एवं प्रचालक, एसएलपीएस (एयूडी) चन्द्र प्रताप तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण से हुई। इसके बाद रामानुजन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यकारी निदेशक श्री होता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का योगदान एनटीपीसी विंध्याचल की प्रगति में सदैव याद रखा जाएगा। वहीं महाप्रबंधक श्री राजकुमार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए एनटीपीसी में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, यूनियन प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।













