बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल की ओपन हाउस बैठक में कर्मचारियों ने रखे सुझाव, प्रबंधन ने दिया समाधान का भरोसा

कार्यस्थल और टाउनशिप की सुविधाओं पर खुलकर हुई चर्चा, संवाद व सहभागिता को बताया संगठन की ताकत

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 30 जून को प्रशासनिक भवन के सभागार में ओपन हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को वरिष्ठ प्रबंधन के साथ सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना तथा कार्यस्थल एवं टाउनशिप से जुड़े विषयों पर सुझाव प्राप्त करना था।

बैठक में महाप्रबंधक ए.जे. राजकुमार, एम. सुरेश, एस.के. सिन्हा, डॉ. बी.के. भराली, देबब्रत त्रिपाठी, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रणव वर्मा के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें संगठन की उपलब्धियों, नीतिगत बदलावों और परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यस्थल की व्यवस्थाओं, टाउनशिप की सुविधाओं और प्रशासनिक विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं खुलकर रखीं।

प्रबंधन ने कर्मचारियों के सुझावों की सराहना करते हुए व्यवहारिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यकारी निदेशक श्री होता ने कहा कि ओपन हाउस बैठक प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी मंच है तथा कर्मचारियों के सकारात्मक सुझाव संगठन की निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button