वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशिकला पाण्डेय को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सिंगरौली- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशिकला पाण्डेय के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय शशिकला पाण्डेय अमलोरी एनसीएल परियोजना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं। उन्होंने इंटक सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की मजबूती और जन हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा, स्वर्गीय शशिकला पाण्डेय का संपूर्ण जीवन कांग्रेस की विचारधारा, संगठन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और हर परिस्थिति में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर श्रीमती रेनु शाह, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण की अध्यक्ष सरस्वती सिंह, संगठन महासचिव सुरेश दुबे, संकठा सिंह, रूपेश चंद्र पाण्डेय, विद्यासागर वैश्य , ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, श्रीमती बंतो कौर, शेखर सिंह, पंकज पाण्डेय, देवपति, सतीश जायसवाल, मोहम्मद खान, भूपेंद्र द्विवेदी, सुनील देव सिंह राजन, सुदामा कुशवाहा, हरिकमल वैश्य , विवेक सिंह बघेल, विजय प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, रावेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













