राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल ने ‘जीरो हार्म’ संकल्प को किया सुदृढ़

सिंगरौली- राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह (26 जून से 2 जुलाई 2026) के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने तथा स्टेशन की ‘जीरो हार्म, जीरो इंसिडेंस’ कार्य संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, व्यावहारिक प्रदर्शन एवं कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों की सहभागिता वाली गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्युत सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण, लॉक आउट–टैग आउट प्रक्रिया एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी, इंसुलेटेड हैंड टूल्स का प्रदर्शन, नॉन-कॉन्टैक्ट वोल्टेज डिटेक्टर के सुरक्षित संचालन का प्रदर्शन तथा विंध्य हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों में जोखिम पहचान और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए हैज़र्ड आइडेंटिफिकेशन गेम तथा विद्युत सुरक्षा स्पॉट क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर श्री संदीप कोहली, अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) एवं ईएमडी विभाग की टीम ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को सुरक्षित विद्युत कार्यप्रणालियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने तथा सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना के साथ हुआ। इस पहल ने एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा के प्रति जागरूक, उत्तरदायी एवं सक्रिय कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।













