ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
एनएच-39 पर फिर पलटा बल्कर, चालक की बची जान

सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देवसर क्षेत्र के सजहर-खाखन पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
गौरतलब है कि सजहर-खाखन पुल का यह हिस्सा लगातार सड़क हादसों के कारण चर्चा में रहता है। आए दिन यहां भारी वाहनों के पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।













