हाई स्कूल शाहपुर ने अपने प्राचार्य को दी भावभीनी विदाई

सिंगरौली- जिले की अग्रणी प्राचार्य श्रीमती जितेंद्र कौर थापर जी का स्थानांतरण जबलपुर जिले में उनके गृहनगर में हुआ है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमरन भाजपा जी के अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित हुआ छात्रों छात्रों ने भारी मन से अपने चहेते प्राचार्य को विदाई दी श्रीमती था पर मैडम ने स्वेक्षा से अपने जिले जबलपुर के लिए स्थानांतरण आवेदन किया था। सिंगरौली में अपने शिक्षकीय कार्यकाल का अधिकतम समय बिताते हुए जिला विज्ञान अधिकारी, जिला उत्कृष्ट प्राचार्य जैसे दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
विज्ञान के क्षेत्र में आपके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त की। पिछले तीन वर्षों से वे हाई स्कूल शाहपुर प्राचार्य के रूप में कार्यरत रही है। जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री पारसनाथ दुबे जी ने इस अवसर पर अपने अनुभवों को साझा किया तो शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न के प्राचार्य श्री अशोक मिश्रा जी ने कहा कि श्रीमती थापर मैडम और विज्ञान शिक्षक शरद कुमार पाण्डेय के कारण शासकीय हाई स्कूल शाहपुर जिले में अपने बेहतर शिक्षण प्रबंधन और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभाकर दुबे जी, स्थानीय पार्षद श्रीमती श्यामला वर्मा, भाजपा नेता श्री अरविंद दुबे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री जगत नारायण वर्मा, पोषित शालाओं के प्रधानाध्यापक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिक्षक श्री तिवारी जी, श्री नारायण पांडे, श्री अरविंद पांडे, विद्यालय के अभिभावक और भारी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राएं अपने प्राचार्य को भावभीनी विदाई देने के लिए एकत्र हुए थे।













