बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

युवक की गई जान कुएं में गिरी भतीजी को बचाने में

पोल खोल सिंगरौली

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीटीआई बस्ती में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहाँ अपनी 5 वर्षीय भतीजी को घर के समीप कंधे पर लेकर घुमा रहा युवक अनियंत्रित होकर कुँए से टकराया और उसकी भतीजी कुँए में जा गिरी, जिसे बचाते हुए युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि करीब 8 बजे के लगभग अनुराग भारती पिता श्रीनिवास भारती उम्र 18 वर्ष निवासी बलिया हाल मुकाम सीईटीआई बस्ती अपनी 5 वर्षीय भतीजी सृष्टि भारती को लेकर कंधे पर घुमा रहा था।

तभी ठोकर लगने से भतीजी अचानक 30 फिट गहरे कुएं में गिर गई। जिसको बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद पड़ा। चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोग दौड़े। बच्ची के तो किसी तरह से निकाल लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद जानकारी लगी की बच्ची का चाचा भी कुएं में गिरा हुआ है।

उसे भी लोगों ने खोजने के प्रयास किया, जिसके बाद कई प्रयास के बाद उसे निकाला गया, स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुँची मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया वहीं घटना की जाँच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार अनुराग अपने चाचा के पास यहां रहा करता था।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button