मध्य प्रदेशसिंगरौली

20 खण्डपीठों द्वारा नेशनल लोक अदालत में होगा प्रकरणो का निराकरण

सिंगरौली- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के द्वारा कुल 20 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश श्री खण्डेलवाल के द्वारा गठित न्यायिक खण्डपीठों के अंतर्गत जिला न्यायालय वैढन में 11 (पीठासीन अधिकारीगण,न्यायिक अधिकारी-श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल, श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन, श्री खालिद मुहतरम अहमद, श्री अरूण कुमार खरादी, श्री उमेश कुमार सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, राकेश कुमार कुशवाह, श्री शिवचरण पटेल, श्री विशाल रिछारिया, कु0 प्रिन्सू मिश्रा, सुश्री सिमरन गुप्ता) सिविल न्यायालय देवसर में 08 (पीठासीन अधिकारीगण,न्यायिक अधिकारी-श्री राजकुमार वर्मा, श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री महेन्द्र पाल सिंह, श्री विष्णुकांत मिश्रा, श्रीमती पूनम सिंह, श्री अंकुर तिवारी, श्रीमती अदिति तिवारी, श्री अनिल नामदेव एवं सिविल न्यायालय सरई में 01 पीठासीन अधिकारीगण,न्यायिक अधिकारी-श्री हर्ष वर्धन राठौर की खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री खण्डेलवाल द्वारा जिला न्यायालय वैढन परिसर में प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणां का निराकरण कराने वाले पक्षकारों को न्याय प्रतीक के रूप में निःशुल्क पौधा वितरण किया जावेगा।प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जनसामान्य से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक सहभागिता करने एवं प्रकरणो का निराकरण कराने की अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button