मध्य प्रदेशसिंगरौली

सड़क हादसे में घायल युवक की मदद कर ‘क्षत्रिय कुलावंत संगठनÓ ने पेश की इंसानियत की मिसाल

सिंगरौली। बिजपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल पड़े युवक की मदद कर क्षत्रिय कुलावंत संगठन के पदाधिकारियों ने मानवीयता का अनूठा उदाहरण पेश किया। शुक्रवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक सड़क पर गंभीर हालत में गिरा हुआ था, जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे।

उसी दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष विकेश सिंह और जिला सचिव अवध सिंह अपने निजी कार्य से बिजपुर जा रहे थे। उन्होंने बिना देर किए वाहन रोका और साथी राकेश केवट के साथ मिलकर घायल युवक को उठाया। तीनों ने अपने निजी वाहन से घायल को त्वरित रूप से एनटीपीसी अस्पताल, बिजपुर पहुँचाया और भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। घायल की पहचान प्रेमलाल जायसवाल, निवासी बरसोता के रूप में हुई है।

क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन हमेशा सड़क दुर्घटनाओं, रक्तदान और अन्य आपात स्थितियों में बिना किसी स्वार्थ के आगे बढ़कर सेवा करता है। स्थानीय लोगों ने भी संगठन की इस तत्परता को सराहते हुए कहा कि जहाँ आमतौर पर लोग हादसे के समय तमाशबीन बने रहते हैं, वहीं संगठन के सदस्य इंसानियत का परिचय देकर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।संगठन की यह त्वरित मदद फिर साबित करती है कि समय पर उठाया गया कदम किसी की जान बचा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button