बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी के सीएसआर से वार्ड 36 में छाता और मच्छरदानी का वितरण

वर्षा ऋतु को देखते हुए जरूरतमंदों को मिली राहत, जल्द होगा पौधारोपण अभियान

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-36 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) में एनटीपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वार्डवासियों को छाता एवं मच्छरदानियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें एनटीपीसी के सीएसआर अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी अधिकारियों ने बताया कि पार्षद प्रेम सागर मिश्रा की पहल पर वर्षा ऋतु और मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए वार्डवासियों को छाता एवं मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।

पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों को इस चरण में छाता या मच्छरदानी नहीं मिल सकी है, उन्हें भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वार्ड में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एनटीपीसी के सहयोग से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा और एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास कार्यों के प्रति पार्षद की सक्रियता से वार्ड में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button