स्वैच्छिकता पर्व पर “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत हुआ वृक्षारोपण
नींबू और अमरूद के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चितरंगी :- स्वैच्छिकता पर्व के तहत मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत घोघरा सेक्टर के आदर्श ग्राम शिवपुरवा स्थित हायर सेकण्डरी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केपी बैस सेवा समिति, सेक्टर घोघरा के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में कुल 2 पौधे लगाए गए। इस दौरान नींबू और अमरूद के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस ने बताया कि केपी बैस सेवा समिति द्वारा लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, सिंगरौली के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। वृक्षारोपण के दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल करने और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।













