भाजयुमो ने 15 जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित किए: सात जिलों में महामंत्री भी नियुक्त

भोपाल/जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के 15 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सात जिलों में जिला महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है। जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर अधिक दावेदार थे, वहां संतुलन बनाए रखने के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के अनुसार जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी, सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार, ग्वालियर नगर में शिवम राजावत, रतलाम में अनुकूल सोनी, बड़वानी में निशांत पंवार, शहडोल में प्रियं त्रिपाठी, सीहोर में महेंद्र ठाकुर, खंडवा में सागर अरस्तानी तथा उज्जैन नगर में नितिन सेन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
सात जिलों में जिला महामंत्री पद पर भी नियुक्तियां की गई हैं। ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा, खंडवा में शुभम पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि श्याम टेलर को पिछले वर्ष नवंबर में भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। करीब आठ महीने बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।











