खाद संकट और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा कलेक्टर कार्यालय
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली। जिले में खाद की कमी, किसानों की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण सिंगरौली ने संयुक्त रूप से कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि एवं एसडीएम सिंगरौली को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में जिले में खाद की किल्लत, ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानी, फार्मर आईडी नहीं बनने तथा सत्यापन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों का उल्लेख किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खाद वितरण व्यवस्था में अनियमितता के कारण किसान परेशान हैं और बिचौलियों द्वारा खाद की कालाबाजारी कर अधिक कीमत वसूली जा रही है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि भारी बारिश के बीच किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भ्रष्टाचार व्याप्त है और विभिन्न विभागों में आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो 15 दिनों बाद कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरस्वती सिंह ने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कई विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जनता को अपने कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन प्रभारी सुरेश कुमार दुबे ने किया। सभा को पूर्व महापौर रेनू शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रूपेश चंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, संकटा सिंह चौहान, अशोक सिंह पैगाम, मनोज दुबे, बालमुकुंद सिंह परिहार, अरुण सिंह, सौरभ सिंह रघुवंशी, बी.एन. त्रिपाठी, पंकज पाण्डेय, सुदामा कुशवाहा, अनिल वैश्य, नरेंद्र चंद्र सिंह, विनीता कुशवाहा, शालिनी श्रीवास्तव, शेखर सिंह, सुनील देव, प्रेमप्रकाश सिसोदिया, अवनीश दुबे, अखिलेश पाण्डेय, उपेन्द्र द्विवेदी, दीपक दुबे, संजय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में देवेंद्र पाठक, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र दुबे, जयकांत महाराज, अशोक सोनी, पप्पू सिंह, उपेन्द्र सिंह, राम शकल शर्मा, उग्रसेन शर्मा, सुदामा साकेत, बांटो कौर, सतीश जायसवाल, विपिन तिवारी, भाईलाल शर्मा, अभिजीत द्विवेदी, विद्यासागर वैश्य, शाहिद खान, रिंकू, रामबालक दुबे, देवपति सिंह वैश्य, महमूद पठान, भूपेंद्र द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, राजेंद्र यादव, बंस बहादुर साकेत, अखिलेश शाह, विजय शाह, संतोष शाह, विद्यापति शाह, रामकृपाल शाह, रविन्द्र द्विवेदी, आर.पी. शाह एवं राजू शाह, इस्लामुद्दीन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













