देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सपा की मांग- NTA को परीक्षा प्रक्रिया से हटाए सरकार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद में जारी गतिरोध

नई दिल्ली। नीट परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को परीक्षा प्रक्रिया से बाहर करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देशभर में परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार यदि छात्रों के हित में काम करना चाहती है तो सबसे पहले एनटीए की भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गई, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष की बात नहीं सुने जाने के कारण संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक सदन में सुचारु चर्चा संभव नहीं है।

उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और प्रभावी संघर्ष के तरीकों का समर्थन करती है। वहीं प्रधानमंत्री के नीट मामले पर दिए संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सरकार से सवाल किए।

सपा सांसद इकरा हसन ने भी छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि केवल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने से नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई से ही छात्रों को न्याय मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button