बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सर्पदंश पीड़ित के इलाज के दौरान झाड़फूंक का वीडियो वायरल, देवसर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

 

सिंगरौली। जिले के देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश पीड़ित मरीज के इलाज के दौरान कथित रूप से झाड़फूंक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल में उपचार प्रक्रिया और अंधविश्वास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हर्रईती गांव निवासी कौशल्या यादव (16) को शुक्रवार दोपहर सांप ने काट लिया था। परिजन गंभीर हालत में उसे देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। इसी दौरान वार्ड में झाड़फूंक किए जाने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

वहीं जियावन बहेरा निवासी मोहम्मद इमरान (17) को भी सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बीएमओ ने बताया कि मरीज को समय पर एंटी स्नेक वेनम लगाया गया है और कौशल्या अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझाने के बावजूद कई बार लोग झाड़फूंक करने वालों को अस्पताल तक ले आते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में विभाग द्वारा जांच या कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Author

Related Articles

Back to top button