बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भाजपा कार्यालय में मनाया प्रेरणा पर्व

 

सिंगरौली। अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बैढ़न (ढोंटी) में प्रेरणा पर्व के तहत संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बिरेन्द्र गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्‍द्र सिंह परमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

संगोष्ठी में बिरेन्द्र गोयल ने युवाओं से आजाद के त्याग, साहस और राष्ट्र समर्पण से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। श्री राजन सिंह परमार ने युवाओं को संगठन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। इसके बाद अशोक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button