देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज, सरकार से किसी समझौते की गुंजाइश नहीं

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश के छात्रों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं और उनसे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ भारी बर्बरता की गई है। पुलिस कार्रवाई में हजारों छात्र घायल हुए हैं और कई को पैलेट गन के छर्रे तक लगे हैं। उन्होंने इस पूरी हिंसक कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के कर्ता-धर्ता प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा गया है। इस दौरान पार्टी ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़े हैं।

Author

Related Articles

Back to top button