पशुओं को क्रूरता पूर्वक वध के लिए ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बरगवां पुलिस की कार्रवाई: 18 गाय, 5 बैल, 4 बछिया और 1 बछड़ा बरामद

सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने पशुओं को अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक वध के लिए ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में पशुओं को भी सुरक्षित बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को ग्राम बगदरी से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में गोवंश को पैदल हांकते हुए ग्राम कनहरा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से 18 नग गाय, 5 नग बैल, 4 नग बछिया एवं 1 नग बछड़ा बरामद किया। इस मामले में आरोपी सुरेश साकेत पिता शुभम साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी पौड़ी, थाना बरगवां, विजय कुमार साकेत पिता गोवर्धन साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी पौड़ी थाना बरगवां, आजाद मुसलमान एवं वकील मुसलमान निवासी फरार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी गोवंश को बिना किसी वैध अनुमति के वध के उद्देश्य से ले जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक मनोज गौतम, आरक्षक फूल सिंह एवं आरक्षक नीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













