देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

खाने में नींद की गोली मिलाकर 1.29 करोड़ की चोरी, 14 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई पुलिस ने कारोबारी के घर हुई वारदात का किया खुलासा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक कारोबारी के घर हुई 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर में काम करने वाले तीन नौकरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सभी को बेहोश किया और नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात रेलवेगंज निवासी कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर से भारी नकदी चोरी हुई थी। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने एसओजी, स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तीनों नौकरों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 1.29 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले से पूरी साजिश रची थी और वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन व लोडर की भी व्यवस्था की थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button