सरपंच राजमणि प्रजापति की पहल से सुलझा वर्षों पुराना रास्ता विवाद
खोभा में खुला सार्वजनिक मार्ग, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत नौढ़िया के ग्राम खोभा में वर्षों से चली आ रही सार्वजनिक रास्ते की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। सरपंच राजमणि प्रजापति की पहल, आपसी संवाद और ग्रामीणों के सहयोग से सहुआर सड़क से खोभा बस्ती को जोड़ने वाला बंद पड़ा सार्वजनिक मार्ग पुनः बहाल कर दिया गया।
लंबे समय से रास्ता विवाद के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को दैनिक कार्यों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरपंच राजमणि प्रजापति ने सभी पक्षों से लगातार चर्चा कर आपसी सहमति का वातावरण बनाया और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया।
मार्ग खुलने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए सरपंच के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह केवल रास्ता खुलने का मामला नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के साथ गांव में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी गया है।
इस अवसर पर पंचायत सचिव अनिल पाण्डेय, वार्ड पंच फैज मोहम्मद सहित सीमावर्ती पट्टेदार मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद रहीम, मोहम्मद गुलजार, जैनुल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुनीम, अशरफ, इब्राहिम, मोहम्मद सलीम, समसुद्दीन, अशोक नामदेव, मोहम्मद आसिम, नूरी अहमद, मोहम्मद आरिफ, तौफीक राजा, अफजल, मोहम्मद नजीर, राशिद सदर, मोहम्मद इदरीश, गुलाम मुस्तफा, अली बॉक्स, सत्तार, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद राजा, मोहम्मद शाहिद, अजीबुद्दीन और राजेश नामदेव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत द्वारा जनहित से जुड़े इस कार्य से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और भविष्य में भी इसी तरह जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।











