बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

जिलाध्यक्ष सुंदर शाह ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगरौली के शक्ति केंद्र क्रमांक-1 की मासिक कामकाजी बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुंदर शाह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक बूथ और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद कुर्वंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा यादव सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Author

Related Articles

Back to top button