बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा जिला कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान आयोजित, प्रभारी मंत्री संपतिया उइके रहीं मुख्य अतिथि

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सिंगरौली में रविवार को संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की, जबकि मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रहीं।

कार्यक्रम में संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के विचारों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और समर्पण की भावना के साथ पहुंचने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र कुमार मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक एवं सिया दुलारी, पूर्व सीडा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दिलीप शाह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button