स्वर्णकार समाज संघ की बैठक में महिला इकाई का गठन
संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

सिंगरौली। सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ (पंजीकृत) की आवश्यक बैठक रविवार को गनियारी स्थित शिवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मार्गदर्शक एवं पूर्व शिक्षक कैलाश सोनी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता और महिला सहभागिता को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्णकार महिला समाज संघ का गठन करते हुए श्रीमती रीता सोनी को संरक्षक, श्रीमती सरला सोनी को जिलाध्यक्ष तथा श्रीमती आशा सोनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय) ने कहा कि समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विधिक सलाहकार एडवोकेट दिनेश कुमार सोनी, एडवोकेट मनोज कुमार सोनी, संगठन मंत्री धनंजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममिलन सोनी, जनकलाल सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर अपने सुझाव रखे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की सामूहिक शपथ दिलाई। बैठक में संरक्षक प्रमोद कुमार सोनी, मुन्ना सिंह सोनी, विमल कुमार सोनी, मार्गदर्शक राजेश सोनी, रामाश्रय सोनी, अंजनी कुमार सोनी, कृष्ण प्रसाद सोनी, राधिका प्रसाद सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं। अंत में जनकलाल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।













