बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का जमावड़ा, हादसे का बढ़ा खतरा

सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जियावन से खोभा तक सड़क किनारे खड़े ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
नागरिकों का आरोप है कि कुछ वाहन मालिकों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल बना लिया है। भारी वाहनों के खड़े रहने से सामने से आने वाले वाहनों का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले भी सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि अवैध पार्किंग पर रोक लगाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।













