बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

यूनियन बैंक दुधीचुआ शाखा ने मृतक खाताधारकों के परिजनों को बांटी ₹2.10 करोड़ की दावा राशि

तीन लाभार्थियों को मृत्यु दावा भुगतान, एनसीएल अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

सिंगरौली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की दुधीचुआ शाखा ने ग्राहक सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत तीन दिवंगत खाताधारकों के नामित लाभार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 10 लाख की मृत्यु दावा राशि का भुगतान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीएल दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय रीवा के क्षेत्र प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक नवीन निश्चल, विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि तथा बैंक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय राम सजीवन वैश्य की नामित लाभार्थी रामजानी देवी को ₹1 करोड़, स्वर्गीय संतोष कुमार दुबे की नामित लाभार्थी सुनीता देवी को ₹1 करोड़ तथा स्वर्गीय अनिल तिर्की की नामित लाभार्थी सुनीता मिन्ज को ₹10 लाख की मृत्यु दावा राशि नियमानुसार उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

उपस्थित अतिथियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मृत्यु दावा प्रकरणों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए कठिन समय में आर्थिक सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है और बैंक का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।शाखा प्रबंधन ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के प्रति हमेशा संवेदनशील है। बैंक द्वारा दावा निस्तारण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button