बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया

सिंगरौली- शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीरों की गौरवगाथाएँ सुनाई गईं, जिससे विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण एवं सम्मान की भावना और अधिक प्रबल हुई।कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों की स्मृति में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

उपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके अमर बलिदान की स्मृति को सदैव जीवित रखेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देगा।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button