देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गुरु पूर्णिमा महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीप यज्ञ एवं 9 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन

साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने लिया भाग

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 29 जुलाई। गायत्री पूजा मंडल, दरिया यू.टी. चंडीगढ़ तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीप यज्ञ एवं 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री चेतना केंद्र, बोरीवाली गली, राजा वाला बाग, दरिया, चंडीगढ़ में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर गायत्री मंत्र का जाप किया तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्कारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि बुधवार को देव आवाहन पूजन एवं 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विधिवत आहुतियां अर्पित की। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, सेवा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ एवं गायत्री प्रज्ञा मंडल, दरिया यू.टी. चंडीगढ़ की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button