बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

 

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक टकराने के कारण हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बंजारी माता मंदिर के पास यह हादसा हुआ। चौरई निवासी हाकम सिंह और नहरमऊ निवासी सुरेंद्र सिंह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अंधेरा होने के कारण सड़क पर बैठी गाय उन्हें दिखाई नहीं दी और बाइक सीधे मवेशी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस व डायल-112 को जानकारी दी, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन रवि प्रकाश लोधी अपने भाई के साथ दोनों घायलों को बाइक से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हाकम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि सुरेंद्र सिंह का इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर खुले में बैठे मवेशियों के कारण हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button