बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

चित्रकला तथा स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत संदीपनी विद्यालय चितरंगी में

पोल खोल सिंगरौली / कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य शासन के मंशानुसार जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रकला तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रकला एवं स्लोगन राइटिंग के प्रदर्शन से विकसित भारत , बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ , बेटी है तो जीवन है , स्वस्थ नारी सशक्त परिवार , नशा मुक्ति अभियान को प्रदर्शित किया गया ।

तत्पश्चात विद्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत साफ सफाई को अभियान मेरा परिसर मेरा अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतु हैंड वॉश , कचरा पृथक्करण के विषय में जानकारी देने जैसे गतिविधियां भी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button