बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

झखरावल प्रीमियर लीग सीजन-3 के फाइनल में मेढौली बनी विजेता

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देवसर। जनपद पंचायत देवसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत झखरावल में आयोजित झखरावल प्रीमियर लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में मेढौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि झखरावल की टीम उपविजेता रही। प्रणव पाठक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रणव पाठक ने आयोजक श्रवण द्विवेदी, राहुल द्विवेदी और चाणक्य द्विवेदी सहित समस्त आयोजन समिति को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Author

Related Articles

Back to top button