बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

14 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

जयंत पुलिस ने 11 दिन बाद बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई

 

 

सिंगरौली। नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सिंगरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय बालिका के पिता ने 12 नवंबर 2026 की रात बेटी के घर से लापता होने और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत जयंत चौकी में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद 23 नवंबर को बालिका को दस्तयाब किया। विवेचना के दौरान बालिका के कथनों में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में रखने और दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 65(1), 64(2)(m), 87 बीएनएस तथा धारा 3/4(2), 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।

पुलिस ने आरोपी अवनीश कुमार पाण्डेय (38), पिता बच्चा पाण्डेय, निवासी ग्राम हरदी, थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और सीएसपी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार एवं जयंत चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जीवेंद्र मिश्रा, राजेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अल्पना दुबे, सुबोध, धीरेंद्र और भूपेंद्र की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button