देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

प्रिविलेज मोशन पर सियासत तेज, कांग्रेस का आरोप- सरकार ने संसद को किया गुमराह

नई दिल्ली। संसद में प्रिविलेज मोशन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पेलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सदन को गलत जानकारी दी है और अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) लाने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में फायरिंग नहीं होने की बात कहकर संसद को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने सदन में ऐसे साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनसे पेलेट गन के इस्तेमाल और बिहार में एके-47 से फायरिंग की बात सामने आई। उनके अनुसार, इसी आधार पर कांग्रेस अब जितेंद्र सिंह के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाएगी।

वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर एक-दूसरे से अधिक आक्रामक बयान देने की होड़ लगी हुई है। सांसद मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि संसद सत्र शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में चर्चा के लिए उपस्थित नहीं हुए, जबकि छात्र और युवा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब चाहते हैं।

महाराष्ट्र में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने एमएचटी-सीईटी परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने एंटी-पेपर लीक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी वास्तविक सफलता भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से तय होगी। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने विधेयक का समर्थन करते हुए उसमें जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Author

Related Articles

Back to top button