देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, ट्रांसफार्मर गिरते ही लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में डीजल से भरे टैंकर में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित बिजली उपकेंद्र के पास हुआ, जहां अनियंत्रित टैंकर बिजली के पोल से टकरा गया।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज स्थित पेट्रोल पंप जा रहा टैंकर पोल से टकराने के बाद उस पर लगा ट्रांसफार्मर वाहन पर गिर गया। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भीषण थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था।

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें एक की पहचान मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button