बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 तेलगवां एवं जुवाड़ी में स्वच्छता अभियान तेज, नाली-रोड की सफाई और मरम्मत कार्य जारी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-36 अंतर्गत तेलगवां एवं जुवाड़ी क्षेत्र में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, घास की कटाई तथा व्यापक साफ-सफाई का कार्य मजदूरों के सहयोग से कराया जा रहा है।

वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि वार्ड के विभिन्न हिस्सों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को साफ-सुथरा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, घास की कटाई और अन्य सफाई कार्य नियमित रूप से कराए जा रहे हैं।

उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में कूड़ा-कचरा न फेंकें तथा अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि “स्वच्छता आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।” उन्होंने सभी नागरिकों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आग्रह किया।

Author

Related Articles

Back to top button