पर्यटन, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों पर विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
7 अगस्त को आयोजित होगी जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता, 162 टीमें लेंगी भाग
सिंगरौली,। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित पर्यटन क्विज-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के पंजीकृत हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की चयनित 162 टीमें सहभागिता करेंगी।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक धरोहरों, लोककला एवं पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराना तथा उनमें पर्यटन के प्रति जागरूकता विकसित करना है।प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रतिभागी विद्यालयों के समुचित समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले की 162 टीमें शामिल होंगी। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 6 श्रेष्ठ टीमें दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होने वाले मल्टीमीडिया राउंड में भाग लेंगी।जिला प्रशासन ने सभी पंजीकृत विद्यालयों से निर्धारित समय पर अपनी टीमों सहित प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगामी चरणों में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग 7 अगस्त को सिंगरौली प्रवास पर रहेंगे












