देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

रेवा की आम सभा संपन्न: सर्वसम्मति से वी.बी. कपिल बने प्रधान, नई कार्यकारिणी के गठन का मिला अधिकार

 

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 7 अगस्त।रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (रेवा) की जनरल हाउस मीटिंग शुक्रवार को सेक्टर-49 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा द्वारा रचित प्रेरणादायी ‘रेवा गान’ के सामूहिक गायन से हुआ, जिसने उपस्थित सदस्यों में संगठन के प्रति समर्पण एवं उत्साह का संचार किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वी.बी. कपिल ने संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया, वर्ष 2025-26 की आय-व्यय रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण, लंबित मामलों की समीक्षा एवं उनकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रेवा चुनावों की रूपरेखा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने संबंधी सुझावों पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से वी.बी. कपिल को रेवा का प्रधान निर्वाचित किया गया। सदन ने उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन हेतु पूर्ण अधिकार प्रदान किए।

नवनिर्वाचित प्रधान वी.बी. कपिल ने अपनी प्रारंभिक कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए एस.पी. गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट, प्रदीप शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, डॉ. विनोद शर्मा को मीडिया सलाहकार, विजय कुमार शर्मा को फाइनेंस सेक्रेटरी, जसविंदर कौर को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, मोनिका को लाइजन सेक्रेटरी तथा संजीव जोशी को ऑडिटर नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर योग्य सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी।

अपने संबोधन में वी.बी. कपिल ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई टीम शिक्षा, विद्यालयों के हितों की रक्षा तथा रेवा को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का भी आह्वान किया।

बैठक का समापन सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button