बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके आज आयेंगी सिंगरौली: कलेक्ट्रेट में लेंगी समीक्षा बैठक

'तिरंगा यात्रा 2026' की तैयारियों और जिले के विकास कार्यों का जायजा लेंगी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री

सिंगरौली,/मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके आज, 9 अगस्त को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। प्रभारी मंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं की समीक्षा करना तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री प्रातः शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सिंगरौली आगमन के पश्चात मोरवा गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद वे प्रातः 10:00 बजे सूर्या भवन में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में सहभागिता करेंगी।

प्रभारी मंत्री दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ‘तिरंगा यात्रा 2026’ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगी। अपने प्रवास के सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रभारी मंत्री दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सिंगरौली में सभी विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेंगी। प्रभारी मंत्री सायं 6:55 बजे सिंगरौली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Author

Related Articles

Back to top button