बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा जिला प्रबंध समिति की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता और जनसेवा के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली। भाजपा जिला सिंगरौली प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की योजनाओं एवं अभियानों को आमजन तक पहुंचाने के विषयों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनसेवा को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।


बैठक में रीवा संभाग प्रभारी विजय दुबे ने भी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

Author

Related Articles

Back to top button