बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गांजा तस्करों पर सिंगरौली पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 910 ग्राम गांजा जब्त

चार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, बैढ़न और विंध्यनगर क्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई

सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सिंगरौली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने पिछले दो दिनों में गांजा तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों से कुल 910 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विंध्यनगर पुलिस ने तीन आरोपियों से पकड़ा 621 ग्राम गांजा
थाना विंध्यनगर एवं चौकी जयंत पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान अनिल उर्फ भोला कुशवाहा के कब्जे से 252 ग्राम, कुसुम देवी के कब्जे से 168 ग्राम तथा आशीष कुमार सोनी के कब्जे से 201 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल 621 ग्राम गांजा जब्त कर उनके विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक उदय करिहार, प्रियंका मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दीप नारायण, जीवेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, रमेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक बीरेंद्र पटेल, शिरदेलाल उईके, सुनील मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक रुक्मणी तिवारी, आरती सूर्यवंशी, नितिन गौतम तथा आरक्षक सुरेंद्र यादव एवं अजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बैढ़न पुलिस ने बलियरी क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा
वहीं थाना बैढ़न पुलिस ने बलियरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करण शाह पिता खजांची शाह उम्र 24 वर्ष को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 289 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4500 रुपये बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1045/26 के तहत धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनय शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक एसएस बघेल, सहायक उप निरीक्षक पप्पू सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह परिहार, आशीष त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सोहनिया पटेल एवं आरक्षक रिंकू धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button