बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

26 अगस्त को होगी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर संयुक्त बैठक में बनी रूपरेखा

 

सिंगरौली। आरोग्य भारती जिला सिंगरौली, भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति तथा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला सिंगरौली की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक भवन बैढ़न के सामने आयोजित की गई। बैठक में योग, स्वास्थ्य एवं आगामी आयोजनों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में विशेष रूप से 26 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रतियोगिता में जिलेभर से योगासन के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 35, 35 से 45 तथा 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक, रिदमिक एवं पेयर सहित विभिन्न योगासन विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

बैठक के दौरान योगासन स्पोर्ट्स द्वारा अगस्त माह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों, संस्था के मासिक कार्यक्रमों की समीक्षा, जड़ी-बूटी दिवस के कार्यक्रमों, सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा जिला योग समिति के अध्यक्ष के चयन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में डॉ. आरडी पाण्डेय, सह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति एवं प्रांत संयोजक आरोग्य भारती, कुंदन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास एवं योगासन स्पोर्ट्स तथा संरक्षक आरोग्य भारती व योगासन स्पोर्ट्स, दिनेश जायसवाल, उपाध्यक्ष आरोग्य भारती, राजेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, गजमोचन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद सिंह परिहार, सहसचिव, राम नरेश त्रिपाठी, आरोग्य भारती सचिव एवं पतंजलि अध्यक्ष, गोपाल दास दुबे, पतंजलि किसान सेवा समिति अध्यक्ष, रामचंद्र यादव, जिला सह योग प्रभारी, शत्रुघ्न देव पाण्डेय, सहसचिव आरोग्य भारती एवं योगासन स्पोर्ट्स सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा यशवंत वैश्य, सावित्री प्रजापति, रोशन कुमार पाठक, महेंद्र सिंह, मनोरमा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में शामिल हुए।

बैठक में पदाधिकारियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए जिले में योग गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button