ढोटी शिव मंदिर से क्रिडो ग्रो अकादमी मार्ग की बदहाल स्थिति का मामला उठा
नगर निगम इंजीनियर ने जल्द सुधार कार्य कराने का दिया आश्वासन

सिंगरौली। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-38 अंतर्गत ढोटी शिव मंदिर से क्रिडो ग्रो अकादमी स्कूल तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति का मामला सामने आया है। सड़क पर जगह-जगह खराबी होने से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी।
स्थानीय समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (शहर सिंगरौली) राजेश रुद्रम ने नगर निगम के इंजीनियर को मौके पर बुलाकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मार्ग खराब होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम इंजीनियर ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जल्द सुधार कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।राजेश रुद्रम ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।













