देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने साझा किया खास वीडियो, गायों को चारा और मोरों को खिलाया दाना

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास के खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में प्रधानमंत्री अपने सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर गायों को चारा खिलाते और मोरों को दाना डालते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह जब वह लाल किले के लिए रवाना होने वाले थे, तब गायों और मोरों को जैसे इसका एहसास हो गया और वे उनसे मिलने आ गए।

वीडियो में प्रधानमंत्री देसी और छोटे आकार की पुंगनूर गायों को प्यार से सहलाते और उन्हें भोजन कराते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मोरों को दाना खिलाया।

प्रधानमंत्री के आवास पर मोरों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे हैं। सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान भी उन्हें कई बार मोरों के साथ देखा गया है।

पुंगनूर गायें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की प्रसिद्ध देसी नस्ल हैं। इन्हें दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में शामिल किया जाता है। इनकी ऊंचाई सामान्यत: 70 से 90 सेंटीमीटर के आसपास होती है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button